
सेलेब्रिटीज डांस रियलिटी शो नच बलिए का सीजन 8 काफी रोमांचक होने वाला है। बताया जा रहा है कि ये सीजन बिल्कुल अलग अंदाज में दिखेगा। जहां फ्रेश टीवी कपल्स होगें और नए जज दिखेंगे। वहीं इस बार नच बलिए में कौन-कौन शामिल होगा इसके कयास लगाए जाने लगे हैं। खबरों की मानें तो इस सीजन में टीवी के कई न्यूली वेड कपल दिखेंगे तो इसी के साथ इस सीजन में जज के तौर पर भी एक सरप्राइजिंग एलीमेंट को जोड़ा गया है। वहीं न्यूली वेड कपल्स को देखना दर्शकों के लिए रोमांचक और रिफ्रेशिंग होगा।
वहीं बताया ये भी जा रहा है कि न्यूली वेड कपल्स से शो की टीम ने संपर्क किया है, हालांकि इन कपल्स के
हिस्सा लेने की उम्मीद कम है। अगर ऐसा हुआ तो शो में इसके आलावा कई नए एलीमेंट जोड़े जाएंग
वाइफ के साथ हिस्सा ले सकते हैं करन पटेल करन पटेल और अंकिता भार्गव टीवी शो ये हैं मोहब्बतें के रमन भल्ला यानि कि करन पटेल अपनी रियल लाइफ वाइफ टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव के साथ इस शो का हिस्सा बन सकते है
2. पति के साथ आ सकती हैं दृष्टि धामी अभिनेत्री दृष्टि धामी भी अपने पति नीरज खेमका के साथ इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। दृष्टि ने कई टीवी सीरियल्स किए हैं और अब वे नच बलिए में अपने पति के साथ डांस करती नजर आ सकती ह'
3. पति के साथ दिव्यांका त्रिपाठी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भी नच बलिए में रोमांस करते दिख सकते हैं। हाल ही में शादी के बंधन में बंधा टीवी का ये प्यारा कपल भी इस शो में नजर आ सकता है
4. सनाया ईरानी और मोहित सहगल सनाया ईरानी और मोहित सहगल एक दूसरे से 'मिले जब हम तुम' के सेट पर मिले थे। इस जोड़ी 25 जनवरी, 2016 में शादी के बंधन में बंध गई थी। सनाया इससे पहले भी डांस शो 'झलक दिखला जा' का हिस्सा रह चुकी हैं।
5. किश्वर मर्चेंट और सुयश राय किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने हाल ही में शादी की है। दोनों की शादी की प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हाल में शादी के बंधन बंधा ये जोड़ा इस सीजन के सबसे हॉट कपल में से एक हो सकता है।
6. जज की भूमिका में काजोल : खबरों की मानें तो इस सो में काजोल जज के तौर पर दिखाई देंगी। बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल इस शो का सरप्राइज एलीमेंट हैं और वह इस शो को जज करती नजर आएंगी।
0 comments:
Post a Comment