आज के इस दौर में कंम्प्यूटर लैपटॉप लोगो की महती आवश्यकताओं में से एक हो गया है। ऑफिस हो या फिर पर्सनल काम लोग अक्सर ऑनलाइन काम करना ज्यादा पसंद करते है। इससे एक फायदा लोगो को जहां दफ्तरो के चक्कर काटनें से आजादी देता है वहीं कई सारा समय भी अपने समय खाते में बचाता है। लेकिन इस बचत का सीधा असर आपके शरीर पर होता है।
कम्प्यूटर पर अधिक समय तक काम करने से कई दुष्परिणाम सामने आते है। जिनमें से एक मुख्य कारण है आंखो की समस्या। कम्प्यूटर पर अधिक समय तक काम करनें से आँखो से पानी, खुजली, जलन जैसी समस्या सामने आ रही है। ऐसे में आवश्यक है कि कुछ बातो को ध्यान में रखना। जो आपको इन परेशानियों का कारण नहीं बनने देगी। तो चलिए एक नजर डालते है।
= कंम्प्यूटर से निश्चित दूरी बनाकर रखे। काम के दौरान करीब 20-25 इंच की दूरी अवश्य रखे।
= आंखो की सुरक्षा के लिए मॉनिटर पर एंटी ग्लेयर स्क्रीन अवश्य लगाए। लाइट रिफ्लेक्शन कम होता है और आंखों को आराम भी पहुंचता है।
= थोड़े थोड़े समय के लिए आंखो को बंद करके घड़ी की सूई की दिशा में और ठीक इसके विपरित दिशा में तीन बार घुमांए।
= जब भी आप कंप्यूटर पर काम कर रहे हो तो इस बात का जरुर ध्यान रखें कि रूम में रोशनी पर्याप्त हो।
= आपके द्दारा बैठने के लिए जिस चेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है उसमें आर्म रेस्ट अवश्य होना चाहिए।
सोर्स – गूगल
0 comments:
Post a Comment