Wednesday, 15 March 2017

जयपुर। अपने क्यूट लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली आलिया भट्ट आज अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 में मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान के घर हुआ था। 


१.आलिया ने 1999 में आई फिल्म संघर्ष में प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था।

 २.हीरोइन के तौर पर आलिया की पहली फिल्म बेशक 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' थी।

३.आलिया कभी नहीं चाहती थी वो अपने पिता फिल्ममेकर महेश भट्ट के जरिए लॉन्च हों। इसलिए उन्होंने दूसरी 500 लड़कियो के साथ करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए ऑडिशन दिया था।

४.इस फिल्म में करण ने आलिया के सामने एक शर्त रखी कि फिल्म में काम करना है तो वजन कम करना होगा। करण जौहर ने वजन घटाने की शर्त पर आलिया को सेलेक्ट किया था। इसी वजह से तीन महीने के अंदर उन्होंने अपना 16 किलो वजन कम किया था।

५.अभी हाल ही में आलिया और वरुण धवन की ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ रिलीज हुई है। फिल्म की काफी प्रसंशा की जा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने 5 दिन में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

0 comments:

Post a Comment